मोदी के सऊदी अरब जाने के लिए एयरस्पेस खोलने से पाकिस्तान का इनकार

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत से संबंध सुधारने का दिखावा करने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने रविवार को दावा किया कि भारत ने अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस को इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, जिसे उसने नामंजूर कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान ने भारत के उस अनुरोध को मंजूर नहीं किया है, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सऊदी अरब दौरे के लिए उनके विमान को पाकिस्तानी एयरस्पेस से गुजरने देने की अनुमति मांगी गई थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*