इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के मेले में खेल और खान-पान का बेहतरीन प्रदर्शन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल द्वारा वोकल फॉर लोकल पर आधारित वार्षिक मेले (यूफोरिया) का आयोजन किया गया। हस्त निर्मित एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रोत्साहन के लिए सभी हाउस आकाश, अग्नि, पृथ्वी एवं वायु के साथ-साथ अन्य विभाग के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्टॉल्स लगाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
रविवार को आयोजित मेले के मुख्य अतिथि पत्रकार सईद अंसारी और अन्य सम्मानित अतिथियों में विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, विद्यालय उप सचिव अमित सिन्हा और निदेशक पंकज जोशी का प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने स्वागत-सम्मान किया। उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो ने समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों के आगमन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि मेले में रुपये का प्रयोग पूरी तरह वर्जित था और रुपये को टोकन में परिवर्तित करने के लिए एक टीम काम कर रही थी। बच्चों ने पसंदीदा खेलों और भेलपुरी, पापड़ी चाट, गोलगप्पे, पिज़्ज़ा, कुल्चा, पकौड़े, चाय-समोसे, कॉफी, लेमन टी के स्वाद के साथ-साथ बच्चों ने चित्रकारी, डांस और रैंप वॉक एवं म्यूजिकल चेयर का भी खूब आनंद लिया। बच्चे स्टॉलों पर अपने ही शिक्षकों से मोल-भाव करते नजर आए।
विद्यालय के अनुसार वार्षिक मेले का आयोजन श्रीमती प्रिया वर्मा, जसविंदर कौर एवं दीक्षा शर्मा के दिशा-निर्देशन में किया गया। प्रत्येक स्लॉट के बाद लकी ड्रा की व्यवस्था थी, जिसमें अतिथियों द्वारा आकर्षक पुरस्कारों का वितरण किया गया था। विद्यालय की वरिष्ठ समन्वयिका श्रीमती श्रद्धा सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*