राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली एनसीआर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) में आजादी का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कुमाऊं और गढ़वाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रहे प्रोफेसर बीएस राजपूत ने राष्ट्रीय ध्वजा फहराया। उन्होंने इस अवसर पर जेन-जी को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आवश्यक है कि हम युवाओं का उचित मार्गदर्शन करें तथा उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैयार करें।
शनिवार, 15 अगस्त को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत PIIT की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती मिथलेश सिंह और श्रीमती जागेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जहां और जिस क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं, वहां प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह देश के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

डॉ. भरत सिंह ने आजादी के आठ दशक पूरे होने पर यह भी कहा कि हम सभी को आत्ममंथन और चिंतन करना चाहिए। आखिर इन 80 वर्षों के बीच राष्ट्र को आगे बढ़ाने में हमने क्या योगदान दिया? जबकि सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि आजादी को कायम रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिन शहीदों ने इस देश को आजाद कराने के लिए खुद को बलिदान कर दिया, उनके प्रति हम सभी को हमेशा कृतज्ञ रहना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन PIIT के निदेशक आरके शाक्य ने किया। सह संस्था एयर गुरुकुल (airGurukul) की प्रमुख प्रिया लक्ष्मी ने भी समारोह को संबोधित किया। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुति किए। मिथलेश मैम और जागेश मैम ने राष्ट्र गान के बाद कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर फैकल्टी, स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply