राष्ट्रीय जनमोर्चा। विशेष संवाददाता
मेरठ। यू.पी. फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहर के एक होटल में 26वें फिल्म मीडिया सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद से प्रकाशित दैनिक ‘हिन्द आत्मा’ के संपादक अशोक कौशिक सहित 35 से अधिक प्रतिभाओं को ‘प्राइड ऑफ मेरठ अवॉर्ड्स-2026’ से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें राजश्री फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के हेड पी.के. गुप्ता एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष दादा साहब फिल्म फाउंडेशन अवार्डी ज्ञान दीक्षित के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
रविवार, 25 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में फिल्म, मीडिया, राजनीति, चिकित्सा, शिक्षा, कला, संस्कृति, कानून, ज्योतिष एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजश्री फिल्म्स प्रोडक्शंस मुंबई के वरिष्ठ महाप्रबंधक पी.के. गुप्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी रहे। उद्घाटन एवं अध्यक्षता डॉ. ओ.पी. अग्रवाल ने की।
विशिष्ट अतिथियों में मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता तथा आई.आई.एम.टी. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता शामिल रहे। मंच संचालन अम्बर दीक्षित एवं कवयित्री कोमल रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं। करीब 38 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर और हिंदुस्थान समाचार में सहायक संपादक रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply