भारतीय सर्व समाज महासंघ ने 700 लोगों को बांटे उपहार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

मुजफ्फरनगर। भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा ग्राम तिसंग में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के 700 लोगों को अलग-अलग उपहार वितरित किये गए। इसमें 350 लोगों को कम्बल, सात बालिकाओं को टेबलेट, एक दिव्यांग को व्हील चेयर, 50 जनप्रतिनिधियों तथा 200 छात्र-छात्राओं को शिक्षा का सामान वितरित किया गया। इसके अलावा 70 लोगों को अन्य पुरस्कार वितरित किए गए।

सर्व समाज सभा को सम्बोधित करते हुऐ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री रामकुमार वालिया ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित पूरे देश में यह 48वां उपहार वितरण समारोह है। इससे पहले संस्था द्वारा पूरे देश में जिसमे मुख्यतः हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में 47 उपहार वितरण समारोह आयोजित किए गए हैं। उसके माध्यम से तीन वर्षों में संस्था अब तक 50 हजार लोगों को उपहार दे चुकी है। वर्तमान में संस्था के 150000 सदस्य हैं, जिसको वर्ष 2020 के अंत तक 500000 करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संस्था का मुख्य कार्य ही भारत के सर्व समाज का विकाश एवं उनका उत्थान कराना है तथा उन्हें सम्मानित करना है। वालिया ने कहा कि आज जब अधिकतर लोग समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे में मात्र यही एक संस्था है जो सर्व समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रही है।

वालिया ने सभा में आए सभी ग्राम प्रधानों तथा जन प्रतिनिधियों का साल उढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री सदुलजमा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन मे आज तक किसी संस्था को इस प्रकार बिना किसी भेदभाव और स्वार्थ के इतनी बड़ी संख्या में लोगों को उपहार वितरित करते नहीं देखा। उन्होंने संस्था को अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि आज भारतीय सर्व समाज महासंघ का डंका पूरे देश में बज रहा है। उत्तराखण्ड से लेकर देश के विभिन्न प्रदर्शों में भी महासंघ के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। संस्था द्वारा बहुत ही सराहनीय एवं समाज हित में कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। उन्होंने महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया को बहुत ही संघर्षशील एवं सभी को साथ लेकर चलने वाला एक समर्पित तथा मुकद्दर का सिकंदर नेता बताया। सभा में महासंघ के राष्ट्रीय कोडिनेटर जितेन्द्र गौड़ धोबी, वीरेंद्र कौशिक, मुजफ्फरनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद गुज्जर, किसान सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी राजन वालिया, ग्राम प्रधान तिसंग खलील प्रधान, मन्फोडा के ग्राम प्रधान चौधरी सहर्ष पाल, ग्राम प्रधान रोशन लाल, डा इफ्तखार अहमद, बीते सिंह, पन्ना लाल स्मारक विद्यालय के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह वालिया, चौ ओमकार सिंह, चौ संजय राठी, सुनील चहल, रघुराज वालिया, सुरेश वालिया, विनय वालिया, सन्नी कर्णवाल, सोम पाल कस्यप, चौ तेजपाल सिंह, चौ अक्षय चौहान, ठाकुर रमेश तोमर आदि उपस्तिथ रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*