राष्ट्रीय जनमाेर्चा ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। वह गुरुवार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रदेव सिंह को निर्विरोध दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। साथ ही पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह को संगइन की गहरी समझ है। पिछले छह महीने के अंदर उनकी कार्य पद्धति को देखा है। उन्होंने सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बिठाया है। उनके बेहतर तालमेल से उप चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है।
12 उप चुनाव में भाजपा 9 सीट जीती :
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रदेव सिंह को बधाई देते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बहुत ही परिश्रमी अनुभवी, शायद मुझे यह कहने में संकोच नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हर मंडल तक जिनका परिचय, सम्पर्क और सम्बंध है, आज वे किसी के मोहताज नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रदेव सिंह के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल आदि प्रदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी कहती हैं कि आरएएस और भाजपा हिन्दूवादी संगठन हैं। यानि एक-एक कार्यकर्ता पर तमाचा जैसा मारती हैं और हम कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तपस्वी हैं। कुछ मिले या न मिले, लेकिन तिरंगा को झुकने नहीं देते। भारत माता के लिए जीवन कुर्बान करने का संस्कार भाजपा में ही मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने जनसंघ की नींव रखकर अपने जीवन को बलिदान कर दिया।


Leave a Reply