मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर का रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद और एलिन इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से नवीनीकरण और मरम्मत कार्य कराया। रोटेरियन नवीन गर्ग के अनुसार स्कूल में टाइल्स, रंगाई-पुताई, शौचालय का मरम्मत कार्य, पेड़-पौधे, पार्क आदि विकसित किए गए।शुक्रवार को गर्ग ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा जिन स्कूलों की हालत खराब है, उनका सुधार अपने सहयोग से कराया जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर रोटरी क्लब चिकित्सा कैम्प, कम्बल वितरण, भण्डारा आदि सामाजिक कार्य कराता रहता है। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपक गुप्ता, डी.एल. बत्रा, पवन रस्तोगी, ए.एस. राणा, नवीन गर्ग, विपिन गोयल, विवेक चैधरी, पंकज गुप्ता, संजय मेहरा, क्षितिज रस्तोगी, प्रीति गर्ग, राखी रस्तोगी आदि रोटेरियन उपस्थित थे। स्कूल स्टाफ ने भी रोटरी क्बल के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।


Leave a Reply