मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सोमवार की सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एम्स के मुताबिक, सुबह 10.45 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने अंतिम सांस ली। अब शव को पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) ले लाया जा रहा है।
एम्स के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत पिछले कुछ दिनों से गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें पिछले महीने मार्च में एम्स में भर्ती कराया गया था। एक महीने से भी अधिक समय से यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉ विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। इधर कुछ दिनों से उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी।
एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था और डायलिसिस भी चल रहा था। किडनी जब सही तरीके से काम करना बंद कर देती है तो ऐसी स्थिति में सपोर्ट के लिए डायलिसिस किया जाता है।
89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें उत्तराखंड में पौड़ी- गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली के एम्स में लाया गया था। रविवार को उनकी तबीयत फिर से अचानक खराब हो गई। इसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इससे पहली तबीयत खराब होने पर उन्होंने पौड़ी-गढ़वाल जिला स्थित जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने के बाद एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया था। आनंद सिंह बिष्ट बतौर फॉरेस्ट रेंजर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद से वे अपने पैतृक गांव में ही रह रहे थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*